
India vs Australia : लास्ट वनडे मैच मे रोहित व विराट की बडी पारियों ने ऑस्ट्रेलिया को धोया
9 विकेट से बडी जीत की हासिल
सलामी बल्लेबाज रोहित ने जडा नाबाद शतक, कोहली ने भी जमाया अर्धशतक
सिडनी 25 अक्टूबर, ((गुरपुनीत सिंह सिद्धू)) रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी की मदद से भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। India vs Australia
इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। India vs Australia
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























