India Sri lanka Cricket: टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन, इंडिया जीत से 6 विकेट दूर
– श्रीलंका को जीत के लिए 288 रन चाहिए
चंडीगढ, 19 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) इंडिया और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। गॉल टेस्ट में इंडियन टीम जीत के बहुत करीब पहुंच गई है। 372 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने दूसरी इनिंग में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। अब उसे जीत के लिए 288 रन और चाहिए, जबकि इंडिया को मैच जीतने के लिए सिर्फ 6 विकेट चाहिए।
मंगलवार को खराब रोशनी की वजह से खेल जल्दी रोकना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा 31 और 25 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 37 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। इंडिया के लिए मानव सुथार ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और व्यास कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले, भारत ने पहली पारी में 462 रन और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर आउट हो गई थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली। भारत ने दूसरी पारी में 193 रन जोड़कर श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया। India Sri lanka Cricket:
बुधवार को गॉल में बारिश की 75 परसेंट संभावना है। मौसम वेबसाइट के मुताबिक, सुबह से ही बारिश हो सकती है। यह टेस्ट मैच पहले चार दिनों में भी बारिश से प्रभावित रहा है। मंगलवार को भी बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल को बार-बार रोकना पड़ा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























