भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी
भारत ने श्रीलंका की पहली पारी समेटी, श्रीलंका को खिलाया फॉलोऑन
दूसरी पारी मे श्रीलंका को लगे दो बडे झटके
चंडीगढ, 26 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 2 विकेट गंवा दिए हैं। टीम का स्कोर 100/2 है। इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारत ने 213 रन की बढ़त हासिल कर फॉलोऑन दिया।
आज मैच का चौथा दिन है। दूसरी पारी में कमिल मिशारा 32 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार हुए, जबकि लाहिरू उदारा को मोहम्मद सिराज ने 3 रन पर आउट किया।
इससे पहले भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए थे। वहीं, श्रीलंका के सोनल दिनूषा ने 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। India Sri lanka colombo 2nd test
श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। सोनल दिनूषा के 103 रन के बावजूद श्रीलंका फॉलोऑन नहीं टाल सका। दिनूषा को सारांश जैन ने स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। यह सरांश का पारी में दूसरा विकेट रहा और भारत ने 213 रन की बढ़त के बाद फॉलोऑन लागू कर दिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























