आज New Delhi मे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे भारत और New Zealand
चंडीगढ, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) Latest Natinal news, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जिससे पांच साल में व्यापार दोगुना होकर 5 अरब डॉलर तक पहुंचने और भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। पिछले साल 22 दिसंबर को बातचीत पूरी होने की घोषणा के चार महीने से ज्यादा समय बाद भारत और न्यूजीलैंड सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। india new zealand free trade agreement today 70 percent of products
इस समझौते का मकसद पांच साल में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को दोगुना कर पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है। समझौते का सबसे बड़ा लाभ भारतीय निर्यातकों को होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड पहुंचने वाले करीब 70 फीसदी भारतीय उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे भारतीय सामान न्यूजीलैंड के बाजार में सस्ते और अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे।
एफटीए के तहत न्यूजीलैंड से भारत को निर्यात होने वाले ऊन, कोयला, भेड़ का मांस, शराब, एवोकैडो, ब्लूबेरी और 95 फीसदी से अधिक वानिकी एवं लकड़ी के सामान पर टैरिफ कम या खत्म हो जाएगा। गोयल और मैक्ले ने रविवार को अपनी-अपनी पत्नियों के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार किया। इस बीच, गोयल ने कहा, दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के साथ अपने आर्थिक संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। Latest Natinal news,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in