
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगे
भारत इनोवेट्स 2026’ का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी रहेंगे मौजूद
दिल्ली, 13 जून (विश्ववार्ता) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर 14 जून को पैलेस डेस एक्सपोजिशंस डी नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा ‘भारत इनोवेट्स 2026’ केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है। इसमें 120 भारतीय इनोवेटर्स, 15 उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) और 500 से ज्यादा निवेशक शामिल होंगे। इनमें बड़े कॉर्पोरेट और वेंचर कैपिटल फर्म के साथ-साथ ग्लोबल सीईओ और इंडस्ट्री लीडर्स भी शामिल होंगे। pm modi and emmanuel macron to launch india innovates 2026 in france showcasing deep tech power
इस इवेंट में एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सुविधा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे 13 मुख्य क्षेत्र शामिल होंगे, जो भारत के बढ़ते इनोवेशन और डीप टेक इकोसिस्टम को दिखाएंगे। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के भी आने की उम्मीद है। इस दौरान भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद के भी मौजूद रहने की बात कही गई है। सलाहकार अजय कुमार सूद ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ में भारत से 120 स्टार्ट-अप्स को चुनने के लिए टेक्निकल ओवरसाइट कमेटी का नेतृत्व किया था। india innovates 2026
‘भारत इनोवेट्स 2026’ का पहला सत्र नीस में ग्लोबल इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री के सामने भारत के डीप टेक इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स को दिखाएगा। उम्मीद है कि यह इवेंट भारत और ग्लोबल स्टेकहोल्डर्स के बीच इनोवेशन-लेड पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए एक हाई-इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























