
Asia cup 2025 में Pakistan के खिलाफ मैच से पहले India को बड़ा झटका
– स्टार ऑलराउंडर चोटिल
नई दिल्ली,चंडीगढ़, 20 सितंबर (विशवार्ता) भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में ओमान को 21 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। ओमान ने भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका। भारत का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान से है। यह टीम इंडिया का पहला सुपर-4 मैच होगा। लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। Asia cup 2025 team India star all rounder injured
दरअसल, भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ओमान के खिलाफ मैच (एशिया कप 2025) की दूसरी पारी में चोटिल हो गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अक्षर पटेल ने 15वें ओवर में कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसल गई, जिससे उनका कैच छूट गया। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका सिर ज़मीन पर लग गया। जिसके बाद वह मैदान पर वापस नहीं लौटे।
माना जा रहा है कि अक्षर पाकिस्तान के खिलाफ अगले बड़े मैच से बाहर हो सकते हैं। रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले सुपर-फोर मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर अक्षर चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए, तो भारत को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है।Asia cup 2025 team india star all rounder injured





















