
चंडीगढ़, 21 सितंबर(विश्ववार्ता) : भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारत लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप F में टॉप पर रहा।
सुतीरथ मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद 17 साल की सिंड्रेला दास ने कुलसुम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया। Asian Games 2026
श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत पक्की की। श्रीजा ने यह मैच सिर्फ 11 मिनट में जीत लिया। भारत ने इससे पहले ग्रुप में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















