National News: INDIA गठबंधन की बैठक में खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला …
खरगे ने महंगाई, विदेश नीति और मतदाता सूची संशोधन का उठाया मुद्दा
2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा- रिजवान
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों के संशोधन को लेकर भी चिंता जताई। संविधान क्लब में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने महंगाई, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। india bloc alliance meeting dmk aap to skip congress allies to meet in delhi
खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार की विदेश नीति समझौता करने वाली रही है और इससे देश के हित प्रभावित हुए हैं। कर्नाटक कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा, ‘इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। 2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा और अपनी सरकार बनाएगा’। उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा हमेशा अपने सहयोगियों की उपेक्षा करती है।
देवेगौड़ा जी, जो एक वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जब उन्होंने भाजपा से सीट का अनुरोध किया था, तो भाजपा को उन्हें सीट देनी चाहिए थी। अनुरोध करने के बाद भी जब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा जाने का अवसर नहीं दिया, तो इसका मतलब है कि भाजपा ने देवेगौड़ा का अपमान किया है’।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























