India and West Indies: भारत के इस बल्लेबाज को दे मारा था गेंद, अब ICC ने वेस्टइंडीज के इस पेसर पर लगाया जुर्माना
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का पाया गया दोषी
चंडीगढ, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लेवल-1 की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। खेल की वैश्विक संस्था ने उनपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया। बता दें कि, यह घटना दिल्ली टेस्ट के पहले दिन यानी शुक्रवार की है। भारत की पहली पारी के 29वें ओवर में सील्स ने गेंदबाजी करने के बाद गेंद को बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर फेंक दिया था जिससे गेंद उनके पैड पर लगी थी। jayden seals fined by icc one demerit point
यह घटना वेस्टइंडीज और भारत के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन हुई. 24 वर्षीय सील्स को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो ‘किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण का कोई अन्य सामान) फेंकने’ से संबंधित है.
मैच फीस काटने के अलावा, इस तेज गेंदबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है, जिससे दो साल की अवधि में उनके कुल डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है. इससे पहले, दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच में सील्स को एक डिमेरिट अंक दिया गया था. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन, 29वें ओवर में, सील्स अपने फॉलो-थ्रू पर गेंद को रोक रहे थे. तभी उन्होंने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तरफ गेंद फेंकी, जो उनके पैड पर लगी. jayden seals fined by icc one demerit point