
India and Bangladesh के बीच आज Women’s Asia Cup सेमीफाइनल मैच
जानें कितने बजे होगा शुरू ?
चंडीगढ, 10 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद आज 10 सितंबर को पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच में खेला जाएगा। बांग्लादेश अब 10 सितंबर को पहले सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा। मैच दुबई में रात 8 बजे शुरू होगा। first semi-final of Women’s Asia Cup
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम का अभी तक टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। वहीं बांग्लादेश महिला टीम को लेकर बात की जाए तो वह ग्रुप-बी का हिस्सा थी जिसमें उन्होंने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की और एक में उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा जिसमें फैंस इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। जवाब में UAE की टीम अपने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 69 रन ही बना सकी।
गौरतलब है कि भारतीय टीम अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर ग्रुप A में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑल आउट कर 7 विकेट से जीत हासिल की थी। वे बांग्लादेश के खिलाफ पहला सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार हैं।
दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। मैच 11 सितंबर को रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत जाते हैं, तो दोनों कट्टर दुश्मन खिताब के लिए फाइनल में आमने-सामने होंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















