India and Afghanistan के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल जारी
भारत ने 25 ओवर के खेल मे 1 विकेट के नुकसान पर बनाये इतने रन
पहले सत्र का खेल समाप्त
चंडीगढ, 6 जून (विश्ववार्ता)भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।
भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरुआती दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में एक विकेट पर 96 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 37 और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान को पहले सत्र में एकमात्र सफलता यशस्वी जायसवाल के रूप में मिली। यशस्वी 24 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी के पवेलियन लौटने के बाद राहुल और सुदर्शन ने पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 55 रनों की साझेदारी हुई है। India and Afghanistan
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























