Cricket News : India and Afghanistan की टीमों के बीच आज से इकलौता टेस्ट मैच
– जानें मैच कब और कहां खेला जाएगा
चंडीगढ, 6 जून (विश्ववार्ता) India and Afghanistan की टीमें एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने वाली हैं। इंडियन क्रिकेट टीम करीब आठ महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगी। टीम आज, शनिवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। यह मैच आज सुबह 9:30 बजे मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में शुरू होगा।
इस मैच में अफगानी स्पिनर भी इंडियन बैट्समैन की स्किल्स को टेस्ट करेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के बाद इंडिया का बैटिंग ऑर्डर नया है। केएल राहुल के अलावा किसी ने 50 मैच नहीं खेले हैं। पिछली सीरीज में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। कोलकाता और गुवाहाटी की पिचों पर इंडियन बैट्समैन को स्पिन के खिलाफ काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड है। हालांकि, दोनों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है, जो 2018 में बेंगलुरु में हुआ था। यह अफगानिस्तान के करियर का पहला टेस्ट मैच भी था। जिसमें भारत जीता था। भारत ने अब तक 598 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 185 जीते हैं और 188 हारे हैं। 224 मैच ड्रॉ रहे। एक मैच टाई भी हुआ। अफगानिस्तान ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम ने 4 मैच जीते हैं, 7 मैच हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























