
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का टारगेट
प्रतीका रावल ने महिला वनडे में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) : भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाई हैं. भारत की ओर से प्रतीका रावल ने सबसे ज्यादा रन बनाई. प्रतीका रावल ने 91 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. यह प्रतीका रावल की वनडे में लगातार पांचवां अर्धशतक था. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौका और एक छक्का लगाई. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 41 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 41 रन का योगदान दी.
इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत फिर एक बार शानदार रही. पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि मंधाना अपने अर्धशतक से चूक गई और 54 गेंदों में 36 रन बनाकर एनेरी डर्कसेन का शिकार हो गई. लेकिन दूसरी ओर से प्रतीका रावल ने पारी को संभाला और हरलीन देओल के साथ के 50 रनों के ऊपर साझेदारी की. हरलीन देओल ने इस मैच में 29 रन की पारी खेली. जबकि रावल उनसे पहले 78 रन पर आउट हो गई.
वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाई. जबकि अयाबोंगा खाका, मासाबाता क्लास और नादिन डी क्लार्क को एक-एक विकेट मिला. फिलहाल साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 277 रनों की जरुरत है. जो की इतना आसान नहीं होगा. टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट इस समय शानदार फॉर्म में है.























