
Womens World Cup: लगातार तीन हार के बाद भी इंडिया महिला क्रिकेट टीम के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला
IND W vs NZ : कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) टीम इंडिया और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मैच खेला जाएगा. ये मुकाबला 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में खेला जाएगा. इस मुकाबले से टूर्नामेंट को चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिल सकता है। Womens World Cup
आज सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना तय हुआ है। महिला क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 120 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का दबदबा ज्यादा रहा है. 120 वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 60 में जीत हासिल की है, वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ 50 में सफलता मिली है, जबकि 7 मैच ऐसे रहे जिसका कोई नतीजा नहीं निकला और 1 मैच दोनों के बीच टाई रहा. Womens World Cup
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















