श्रीलंका दौरे से पहले भारत को बुमराह के बाद लगा दूसरा बडा झटका
अब यह खिलाडी हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर
कब खेली जाएगी टेस्ट सीरीज ?
चंडीगढ, 8 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जसप्रीत बुमराह के सीरीज से बाहर होने के बाद टीम को एक और झटका लगा है। अब साई सुदर्शन भी चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बार हो गए हैं। सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। साई सुदर्शन पहले से चोट से उबर रहे थे और इसी वजह से उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उनकी चोट दोबारा उभर आई और वे सीरीज से बाहर हो गए।
ind vs sl test series team india sai sudarshan ruled out
साई सुदर्शन से पहले टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा था। बुमराह बाएं घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके और अंतिम फिटनेस टेस्ट में सफल नहीं होने के बाद उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी और 27 अगस्त तक चलेगी। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिन्हलीज स्पोट्र्स क्लब (स्स्ष्ट) में होगा। दोनों टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होने हैं। यह सीरीज वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत फिलहाल डब्ल्यूसी तालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे आगामी मुकाबलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट खेलने हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























