
IND vs NZ, U19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
ग्रुप चरण में जीते सभी तीन मुकाबले
नई दिल्ली, चंडीगढ, 25 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) ): जिम्बाब्वे के बुलावायो में चल रहे U-19 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए कैलम सैमसन ने नाबाद 37 और सेल्विन संजय ने 28 रन बनाए।
भारतीय टीम ने 130 रन का बदला हुआ टारगेट 13.3 ओवर में तीन विकेट पर पूरा कर लिया। कप्तान आयुष महात्रे ने 27 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल थे। आयुष के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों पर 40 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों ने हाफ सेंचुरी पार्टनरशिप की। न्यूज़ीलैंड ने भारत को 136 रन का टारगेट दिया था, जिसे बदलकर 130 रन कर दिया गया। बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और मैच रोकना पड़ा। india beat new zealand
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत – आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), आर.एस. एम्ब्रिस, कनिष्क चौहान, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल।
न्यूज़ीलैंड – टॉम जोन्स (कप्तान), आर्यन मान, ह्यूगो बोग, स्नेहित रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोर, सेल्विन संजया, मेसन क्लार्क।























