IND vs ENG 2nd T20 इंग्लैंड ने भारत को हराया
लगातार तीसरा टी20 हारा भारत
वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू कर रचा इतिहास
दिल्ली, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथेल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। ENG beat india 2th t20
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने दो छक्के लगाए, लेकिन 14 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए. इसके बाद, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रन जोड़े. ईशान किशन ने 49 रन की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को संभाला. आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
बिश्नोई का ओवर बना हार की वजह
भारत ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की. अक्षर पटेल ने हैरी ब्रूक का विकेट लेने के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने लगातार दबाव बनाया. एक समय इंग्लैंड को आखिरी पांच ओवर में 49 रन चाहिए थे, लेकिन 17वें ओवर में रवि बिश्नोई ने दो नो-बॉल फेंक दीं. फ्री-हिट का पूरा फायदा उठाते हुए जैकब बेथेल ने तीन छक्के और एक चौका जड़कर 29 रन बटोर लिए. यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























