
Home Minister Amit Shah आज NAFED के ऑक्शन पोर्टल का करेंगे उद्घाटन
शाह करेंगे नैफेड के निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता
चंडीगढ, 23 जून, 2026 (विश्ववार्ता) सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ-नैफेड के नीलामी पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। पोर्टल का शुभारंभ नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और सुगम संचालन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पोर्टल नीलामी संबंधी गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने और किसानों, सदस्य संस्थानों और हितधारकों के हित में बेहतर डिजिटल मंच प्रदान करेगा। union minister Amit Shah to launch nafed auction portal on Today
सहकारिता मंत्रालय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शाह नैफेड की कई महत्वपूर्ण डिजिटल और किसान-केंद्रित पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें किसानों के बच्चों के लिए नैफेड कल्याण छात्रवृत्ति, दालों और तिलहनों के भंडार प्रबंधन के लिए दृष्टि पोर्टल और उद्यम संसाधन नियोजन को मजबूत करने के लिए उद्यम संसाधन नियोजन पोर्टल शामिल हैं।
बाद में शाह नैफेड के निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















