गृह मंत्री अमित शाह के त्रिपुरा दौरे का आज दूसरा दिन
सुरक्षा व्यवस्था और बीएसएफ की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
चंडीगढ, 5 जून (विश्ववार्ता) गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
त्रिपुरा की बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। राज्य तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इसी कारण यह क्षेत्र अवैध घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार अपराधों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। करीब 21 किलोमीटर के दुर्गम क्षेत्र को छोडक़र अधिकांश सीमा पर बाड़ लगाई जा चुकी है। इसका उद्देश्य अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य सीमा पार गतिविधियों को रोकना है। Home Minister Amit Shah’s visit to Tripura
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























