Hockey World Cup 2026 में आज भारतीय टीम आज खेलेगी पहला मैच
चीन के साथ होगा पहला बडा मुकाबला
चंडीगढ, 16 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में चल रहे एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में आज भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पूल डी में शामिल भारत का पहला मुकाबला आज शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) चीन की मजबूत टीम से नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में होगा। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में उतरने वाली इस टीम में गोलकीपर सविता पुनिया (313 मैच खेल चुकीं) समेत कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
India vs China womens hockey world cup
भारत 20 खिलाड़ियों के स्क्वाड के साथ टूर्नामेंट में उतरा है। इसमें 11 खिलाड़ी ऐसी हैं जो पहली बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलेंगी।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से पहले मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला था। भारत सलीमा टेटे की कप्तानी और डच कोच शोर्ड मारिने के गाइडेंस में टूर्नामेंट खेल रहा है।
भारत: सविता, बिचू देवी खरीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।
चीन: लियू पिंग, ली टोंग, यांग लियू, झांग यिंग, चेन यी, मा निंग, झोंग जियाकी, दान वेन, ली होंग, ओउ जिक्सिया (कप्तान), पेंग यांग, ज़ू मेइरोंग, हे जियाजियांग, फैन युनक्सिया, चेन यांग, तान जिनझुआंग, लियू चेनचेंग, चेन टोंग, यू अनहुई, लुओ याक्सी। India vs China womens hockey world cup
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























