
Healthy Diet: खराब खान-पान बन रहा है दुनियाभर में लाखों बीमारियों का बड़ा
आपकी थाली तय करती है आपके स्वास्थ्य का भविष्य
चंडीगढ़, 4 जून (विश्ववार्ता) Healthy Diet: , जानिए आपके लिए कौन सी चीजें सबसे अच्छी और कौन सी सबसे खराब?
Healthy Rahne ke liye kya khaye: दूसरी तरफ सही आहार शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट देता है, जिससे इम्युनिटी मजबूत रहती है और शरीर स्वस्थ बना रहता है।
कई अध्ययनों में ये बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि सेहत को ठीक रखने के लिए डाइट में सुधार करना सबसे जरूरी हो जाता है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि डाइट में सुधार करना सबसे जरूरी हो जाता है।
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, स्वाद के चक्कर में आजकल लोग प्रोसेस्ड फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा नमक वाली और तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने लगे हैं, पर असलियत ये है कि इस तरह की चीजें आपको कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों का शिकार बना सकती हैं। खान-पान में गड़बड़ी के ही कारण कम उम्र में ही मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, फैटी लिवर और हृदय रोग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
क्या आप जानते हैं कि हमारी सेहत के लिए कौन सी चीजें सबसे अच्छी और कौन सी चीजें सबसे खराब हैं? अगर ये जान लिए तो डाइट में सुधार करके सेहत को ठीक रखना आसान हो सकता है। best and worst foods and drinks for health know
डायटीशियन बताती हैं, हरी पत्तेदार सब्जियां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के आहार का जरूरी हिस्सा होना चाहिए।
पालक, मेथी, सरसों और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं।
इनमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट, विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अध्ययनों के अनुसार नियमित रूप से हरी सब्जियां खाने से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा कम होता है।
जरूर खाएं मौसमी फल
सेब, केला, संतरा, पपीता और आम जैसे मौसमी फल शरीर को जरूरी पोषण देते हैं।
फलों में प्राकृतिक शुगर, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती है।
संतरा और आंवला जैसे फल विटामिन-सी का अच्छा स्रोत हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स हेल्दी फैट, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं।
अध्यययनों से पता चलता है कि नट्स खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
अखरोट दिमाग की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है जबकि अलसी में मौजूद ओमेगा-3 सूजन कम करने में मदद करता है।
चिया सीड्स और फ्लैक्ससीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन सुधारते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















