Haryanvi Singer मासूम शर्मा ने सरकार को सीधी चुनौती
मासूम शर्मा ने अपने गानों को बैन किए जाने पर तोड़ी चुप्पी
चंडीगढ़, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि मैं अपने बैन हुए गाने कार्यक्रमों में गाऊंगा।कानून की नजर में अभी मेरे गाने बैन नहीं है। उन्हें सिर्फ यूट्यूब पर बैन किया गया है। अगर कहीं भी लाइव शो होता है और पब्लिक की डिमांड आती है तो मैं बने गाने गाता रहूंगा। पब्लिक जो सुनना चाहेगी, वही गाऊंगा। देश में कहीं पर भी कार्यक्रम होगा तो मैं बैन गाने परफॉर्म करता रहूंगा।
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मासूम शर्मा ने यह बात कही थी। यहां उन्होंने बैन काफिला नाम पोस्टर जाी कर रहा कि मैं वर्ल्ड टूर की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसके तहत मैं अलग-अलग देशों में जाकर परफॉर्म करूंगा। इसका अब वीडियो सामने आया है।
मासूम शर्मा ने कहा कि जो लोग सुनना चाहते हैं, वहीं सुना रहे हैं। अगर इस तरह के गाने बंद होने चाहिए तो फिर पहले लोगों को बदलना होगा। मैनें शिव तांडव गाया तो दो साल में उस पर 5 लाख व्यूज आए, जबकि जेल में खटोला, चंबल के डाकू जैसे गाने एक दिन में ही 10 लाख से ऊपर चले जाते हैं। इससे साफ है कि लोग यही सुनना चाह रहे हैं।
Read more news https://wishavwarta.in/hindi/























