
Haryana Assembly Monsoon session के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी
कांग्रेस विधायक भुक्कल ने स्कूलो के जर्जर इमारतों का मुद्दा उठाया
मंत्री अनिल विज नही पहुंचे सत्र मे
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता) Haryana Assembly Monsoon session के दूसरे दिन प्रश्नकाल के बाद अब शून्यकाल की कार्यवाही चल रही है। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि अनिल विज के छोटे भाई को ब्रेन स्ट्रोक (पैरालिसिस) आया है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए अनिल विज आज सत्र मे हिस्सा नही ले रहे।
sessionसे पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों ने अपने-अपने विधायक दल की बैठकें बुलाई हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक दोपहर 12:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई, जबकि भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हो रही है।
Haryana Assembly Monsoon session continued
कांग्रेस ने आज भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ “वोट चोरी” के मुद्दे पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके चलते सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा जोरदार विरोध की संभावना है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/





















