
हरियाणा में इस तारिख से जमीन खरीदना होगा महंगा
विभिन्न स्थानों पर 5-25% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव
सूबे में बढ़ने वाले नए कलेक्टर रेट की फाइल को दी मंजूरी
नया कलेक्टर रेट लागू होते ही जमीन की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे घर बनाना भी महंगा होगा। वित्तायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विभाग की ओर से विगत 16 जून और 23 जुलाई को जारी आदेशों को हवाला देते हुए कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कलेक्टर रेट समय पर निर्धारित नहीं किए जा सके थे, जिसके चलते पिछले साल एक दिसंबर को ही नई दरें लागू की जा सकीं।























