
SYL पर आज फिर पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच होगा मंथन
दोनो सीएम केंद्रीय मंत्री के साथ करेगें अहम बैठक
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर 9 जुलाई के बाद आज फिर दिल्ली में पंजाब CM भगवंत मान और हरियाणा CM की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अगुआई में मीटिंग होगी। मीटिंग में भगवंत मान के द्वारा रखी गई रावी नदी के पानी को लेकर शर्त पर मंथन होगा।
बीती 9 जुलाई को भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक सकारात्मक रही थी। उस समय ही दोबारा बैठक बुलाने का निर्णय हुआ था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के पक्ष में फैसला सुना चुका है। यह बैठक इसलिए भी निर्णायक और महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा दोनों राज्यों का फाइनल स्टैंड पूछा जाएगा। फिर केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।























