पंजाब की छात्रा हरसिमरत की कनाडा में गोली मारकर की हत्या
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) कनाडा में एक बहुत दुखद घटना सामने आई है। जहां, 21 साल की एक भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह एक बस स्टॉप पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। वह अपने काम पर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान दो कार सवार लोगों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं।
पुलिस ने बताया कि दो कार सवार लोगों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। उसी समय हरसिमरत बस स्टॉप पर खड़ी थी और गलती से उसी गोलीबारी की चपेट में आ गई। वह इस मामले में पूरी तरह बेगुनाह थी।























