पंजाब वित्त मंत्री HARPAL SINGH CHEEMA ने केंद्र को लिखा पत्र
मेथनॉल को लेकर बने सख्त कानून, इसका गलत इस्तेमाल बना जानलेवा
चंडीगढ, 14 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद पंजाब सरकार एक्शन मोड में है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस मामले में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। साथ ही मांग की है कि मेथनॉल को लेकर सख्त कानून बनाया जाए। ‘
केंद्र से कड़े कानून की मांग
वित्त मंत्री ने केंद्र से मांग की है कि मेथनॉल पर नियंत्रण के लिए एक सख्त कानून बनाया जाए। उनका कहना है कि ‘इंडस्ट्री एक्ट 1951’ के तहत मेथनॉल के उपयोग के लिए सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए, ताकि इसका अवैध उपयोग रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि स्थिति गंभीर हो चुकी है और किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही से जानमाल का नुकसान हो सकता है।
-जहरीली शराब का बढ़ता संकट
मेथनॉल का अवैध इस्तेमाल शराब में मिलाकर पीने से जहरीली शराब के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। मेथनॉल, जिसे शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, शरीर में अवशोषित होने पर दिल, लीवर, और किडनी पर गंभीर असर डालता है। यह न केवल विकलांगता का कारण बन सकता है, बल्कि कई मामलों में मृत्यु का कारण भी बन चुका है।
























