रोपड़ में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत पंजाब भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा
➖ president Keval Singh Dhillon के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा
➖ तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, इसका सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य: ढिल्लों
➖ तिरंगा शहीदों की कुर्बानियों और जवानों की बहादुरी का प्रतीक है: ढिल्लों
➖ 14 अगस्त तक हर घर और कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील
चंडीगढ, 10 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पंजाब भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में रोपड़ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर ढिल्लों ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने पंजाबवासियों से अपील की कि 9 अगस्त से 14 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं और 15 अगस्त को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं।
ढिल्लों ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारे शहीदों की कुर्बानियों, हमारे वीर जवानों की बहादुरी और करोड़ों भारतीयों की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। इस ध्वज की शान के लिए देश के अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। president Keval Singh Dhillon
उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए दी गई अनगिनत कुर्बानियों से भरा हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक पंजाबियों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। पंजाब की धरती ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह सहित अनेक महान वीर सपूत देश को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि रोपड़ की इस ऐतिहासिक धरती से निकाली गई तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करना, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान शहीदों को याद करना है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान, हमारा गौरव और हमारे देश की अखंड एकता का प्रतीक है तथा इसका सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
इस अवसर पर इकबाल सिंह लालपुरा, परमिंदर सिंह बराड़, अजय वीर सिंह लालपुरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















