
हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल के ढहने से मची चीख पुकार, इतने लोगो की मौत से मचा हाहाकार
नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता)Hamirpur Bridge Collapse News: बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) रात में लगभग तीन बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है।
तीन लोग पिलर के पास स्थान में फंस गए हैं, जो घायल हैं। बताया जा रहा कि सभी रात में पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। आंधी व बारिश के दौरान घटना हुई है। इससे सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयास से स्वीकृत इस पुल का निर्माण उनके गांव मोराकांदर परसनी के पास से कराया जा रहा था। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। up hamirpur betwa river bridge collapses
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























