350वें शहीदी वर्ष को समर्पित कार्यक्रम मे शिकरत करेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक को किया संबोधित
कहा दिल्ली के लोगों को 350वां शहीदी वर्ष मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है ये बडे गर्व की बात
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 9वें गुरु,गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से शामिल होंगे।
बैठक को संबोधित करते रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों का सौभाग्य है कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और आज दिल्ली के लोगों को 350वां शहीदी वर्ष मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है कि दिल्ली सरकार को यह वर्ष मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर दिल्ली गुरु द्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह कहलों ने यह भी बताया कि दिल्ली में गुरु साहिब की शहादत को समर्पित एक विशेष वन भी तैयार किया जा रहा है और सिंघु बॉर्डर स्थित स्मारक का जीर्णोद्धार करते हुए ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि छात्र वहाँ जाकर गुरु साहिब के जीवन के बारे में जान सकें।?उन्होंने कहा कि इन समारोहों के दौरान प्रकाश एवं ध्वनि शो, कीर्तन समारोह और चित्र प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।
























