
IPL 2026: आज Gujarat vs Kolkata के बीच होगा मैच
पढ़ें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
गुजरात, चंडीगढ़, 17 अप्रैल, (विश्व वार्ता) – IPL 2026 का 25वां मैच आज गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR ने इस सीजन में 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 हारे हैं और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। GT ने 4 मैच खेले हैं, 2 जीते हैं और सिर्फ 2 हारे हैं। टीम ने अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया है।
दोनों टीमों ने IPL में 4 मैच खेले हैं, जिसमें से GT ने इस दौरान 3 जीते हैं। KKR ने सिर्फ एक मैच जीता है। दोनों टीमें IPL 2025 में भिड़ी थीं, जिसमें GT ने 39 रन से जीत हासिल की थी।
17 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है। मैक्सिमम टेम्परेचर 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जबकि मिनिमम टेम्परेचर 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























