IPL-2025, Gujarat Titans ने Sunrisers Hyderabad को हराया
गुजरात ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए कदम
तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा
चंडीगढ़ 3 मई (विश्ववार्तां) गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। हैदराबाद ने 10 में से 7 मैच गंवा दिए हैं, जबकि गुजरात ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड और अभिषेक ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। प्रसिद्ध ने हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, अभिषेक और क्लासेन ने अच्छी साझेदारी निभाई और अभिषेक ने अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन ईशांत शर्मा ने अभिषेक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद क्लासेन भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
























