
National News : आज इस राज्य के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री Narendra Modi
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री Narendra Modi 25-26 अगस्त को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे पर पीएम मोदी अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वह सोमवार शाम को एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम Narendra Modi 25 अगस्त की शाम 4.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद नरोडा से निकोल इलाके तक का करीब 3 किलोमीटर लंबे रोड शो करेगे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में मौजूद लोग पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।
रोड शो के लिए सड़क के दोनों ओर 12 मंच बनाए गए हैं। मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। निकोल क्षेत्र में पीएम Narendra Modi की सभा के लिए पूरे निकोल क्षेत्र को लाइटिंग से सजाया गया है।
pm narendra modi gujarat road show speech
प्रधानमंत्री मोदी 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 65 किलोमीटर महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, 860 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 37 किलोमीटर कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन और 40 किलोमीटर बेचराजी-रानुज रेल लाइन का गेज परिवर्तन शामिल है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























