IPL-2025,वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा गुजरात, राजस्थान प्लेऑफ की रेस …
वैभव के शतक की मदद से जीता राजस्थान
वैभव ने सिक्स लगाकर शतक पूरा किया
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) आईपीएल के 47वें मैच में गुजरात ने शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 15.5 में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए और 25 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर आठवें पायदान पर आ गई। उनके खाते में छह अंक हो गए और नेट रन रेट -0.349 का हो गया है। वहीं, गुजरात एक स्थान खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई को गुजरात की हार से तगड़ा फायदा हुआ है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम अंक तालिका में बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, आरसीबी 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
























