CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency

IPL-2025 मे आज है डबल हैडर मुकाबले

IPL-2025 मे आज है डबल हैडर मुकाबले

जानिये पहले मैच मे कौन कौन सी टीम के बीच होगा मुकाबला

 

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) IPL-2025 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मैच गुजरात टाइटंस (GT) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

जब शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल में श्रेष्ठता के मुकाबले में शनिवार को आमने सामने होंगी। कैपिटल्स छह मैचों में दस अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि टाइटंस छह मैचों में आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।राजस्थान रायल्स को सुपर ओवर में हराकर दिल्ली के हौसले बुलंद है। दिल्ली ने एक बार फिर दबाव में जीत दर्ज की और उसके शिल्पकार रहे स्टार्क। ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने तीन सटीक यार्कर डालने के अलावा सुपर ओवर भी फेंका। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाले स्टार्क पूरी तरह से तरोताजा होकर आईपीएल में उतरे हैं।

दोनों टीमों के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं। गुजरात के पास साई किशोर और राशिद खान हैं तो दिल्ली की टीम में कुलदीप यादव और विप्रज निगम हैं। कुलदीप का खेलना अभी तय नहीं है, क्योंकि पिछले मैच में उनके कंधे पर चोट लगी थी और उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है।

Related

एशियाई रिले चैंपियनशिप में Gurwinderveer Singh and Animesh Kujur करेंगे भारतीय दल की अगुवाई

एशियाई रिले चैंपियनशिप में Gurwinderveer Singh and Animesh Kujur करेंगे भारतीय दल की अगुवाई चंडीगढ, 5 जून (विश्ववार्ता पुरुषों की...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly की सुरक्षा व्यवस्था में किया गया बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly की सुरक्षा व्यवस्था में किया गया बदलाव नई दिल्ली, 3 जून...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

आज का विचार

Currency Converter