57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक
आज काउंसिल की बैठक में कई बदलावों पर लग सकती है मुहर
चंडीगढ 08 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी। पहले यह बैठक बुधवार को होनी थी, लेकिन कुछ जरूरी वजहों से बैठक को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें कारोबारियों और टैक्सपेयर्स के लिए जीएसटी नियमों का पालन आसान बनाने के मकसद से कई महत्वपूर्ण सुधारों पर चर्चा होने की उम्मीद है। gst council meeting
सरकार का कहना है कि 61% करदाताओं का पंजीकरण बिना अधिकारी के हस्तक्षेप के तीन कार्यदिवस में किया जा रहा है। रिटर्न की प्रक्रिया ऐसी होगी ताकि खरीदार के लेजर में संबंधित बदलाव स्वतः दर्ज हो जाएं। एक तय सीमा से कम मामलों में नोटिस ही जारी नहीं किया जाएगा। रिफंड का दायरा सेवाओं, संयंत्र व मशीनरी पर चुकाए गए कर तक बढ़ाया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























