
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 24 मार्च, (विश्व वार्ता) Gold Silver Price Crash 24 मार्च 2026 को भारत में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 24 कैरेट सोना लगभग ₹9,000 से ₹15,000 प्रति 10 ग्राम तक टूट गया। इस भारी गिरावट के बाद, 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,43,000 से ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गई है। यह पिछले 45 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावटों में से एक बताई जा रही है।
घरेलू वायदा बाजार में आज मार्केट ओपन होने के बाद सोने की कीमतों में 2,248 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 8397 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हुई। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,39,280 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की 2,25,423 रुपये प्रति किलोग्रामपर बंद हुई थी।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड से कितने कम हो गए दाम
29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। यानि अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सोना 42,968 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे आ चुका है।
चांदी की कीमतें 29 जनवरी 2026 को 4,20,000 रुपये पर पहुंच गई थी। जहां से अब चांदी 2,02,974 रुपये प्रति किलो ग्राम नीचे लुढ़क चुकी है। यानी ५० प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। ये गिरावट निवेशकों को कम भाव में चांदी खरीदने के लिए आकर्षित कर सकती है। हालाँकि बाजार के हालातों को देखकर निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। Gold Silver Price Crash
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























