
Gold Silver Rate Today: आज सोना और चांदी की कीमतों का जानिये हाल
चंडीगढ 10 मार्च (विश्व वार्ता): Gold, Silver Rate Today मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से खरीदारों पर असर पड़ सकता है।
Jalandhar Sarafan Association के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,500 रुपए दर्ज की गई, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,63,700 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,52,990 रुपये हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है और इसका रेट 2,81,500 रुपये तक पहुंच गया है, जो सोमवार को 268,300 था। सराफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है। Gold, Silver Rate Today
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























