Gold Silver Price Today: पढ़ें आज के गोल्ड सिल्वर प्राइस
आज गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें
नई दिल्ली, 14 अगस्त (विशवार्ता): आज, 14 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को MCX एक्सचेंज पर सोने की कीमतें 1,184 रुपये गिरकर 152,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। वहीं, चांदी 2,426 रुपये गिरकर 233,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। gold silver price 14 August check latest rates
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोने की कीमतें 0.92% गिरकर $4,379 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही हैं। चांदी की कीमतें 1.34% गिरकर $64.125 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को सोने की कीमतें 1.3% गिरकर बंद हुई थीं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

























