Today Gold Silver Price: आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या बडी गिरावट
चेक करें आज का नया रेट
दिल्ली, 30 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)Gold Silver Price भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिला। जहां एक तरफ सोने के दाम थोड़े कम हुए, वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़त दर्ज की गई। आभूषण बनाने वालों और आम ग्राहकों की कम मांग के कारण सोने के भाव नीचे गिरे, जबकि विदेशों से मिले अच्छे संकेतों के कारण चांदी की चमक बढ़ गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा कारोबार में गिरावट का रुख रहा. अगस्त के महीने में डिलीवरी होने वाले सोने की कीमत 158 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत घटकर 1,41,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. इस दौरान बाजार में कुल 375 लॉट का व्यापार हुआ. बाजार के जानकारों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर होने की वजह से व्यापारियों ने अपने सौदे कम किए, जिससे सोने की कीमतों में यह नरमी देखी गई. वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो न्यूयॉर्क में वैश्विक सोना वायदा लगभग पुराने स्तर पर ही बना रहा और यह 4,031.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। Gold Silver Price
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।























