
Gold Silver Price: आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट
– जानें लेटेस्ट रेट्स
नई दिल्ली,, 4 मई, (विश्ववार्ता) Gold Silver Priceआज, सोमवार को, हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन, सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम 1,906 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये पर आ गया है। इससे पहले, इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना 1,48,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना गिरकर 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 20 कैरेट सोना 1,32,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,20,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोने की कीमत 95,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक किलो चांदी 3,906 रुपये महंगी होकर 2.44 लाख रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले 30 अप्रैल को इसकी कीमत 2.40 लाख रुपये प्रति किलो थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















