
Gold Price Update : सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी
पिछले भाव से एक हजार रुपया तेजी के साथ नये स्तर पर पहुंचा
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) Gold Price Update भारत में सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से सोने में लगातार तेजी दिखाई दे रही है। इसी तेजी के चलते सोना अपने पिछले भाव से एक हजार रुपया तेजी के साथ एक लाख सात हजार का स्तर पार कर गया।
gold touched a new peak crossed one lakh seven thousand
जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में तेजी के पीछे फेड की ओर से ब्याज दरों में ढील दिये जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती चिंता मुख्य कारण हैं। इसी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव और 1,000 रुपये मजबूत होकर 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
दिल्ली के बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 1,000 रुपये बढ़कर 1,06,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,05,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमतें बुधवार को 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर चढ़कर 3,547.09 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
जीएसटी दरों में सुधार और नई दरों के ऐलान से पहले को न केवल भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का दौर रहा बल्कि भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत दिखाई दिया। आपको बता दें कि आठ साल बाद आज जीएसटी की नई दरों की घोषणा की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी टैरिफ से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए जीएसटी दरों में कटौती की जा रही है। इसी का फायदा बुधवार को भारतीय शेयर बाजार और रुपये को हुआ।
gold touched a new peak crossed one lakh seven thousand
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 409.83 अंक या 0.51 प्रतिशत उछलकर 80,567.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 666.68 अंकों के उतार-चढ़ाव के साथ 80,671.28 के उच्च स्तर और 80,004.60 के निम्न स्तर तक गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.45 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,715.05 पर आ गया।






















