
कोच Gautam Gambhir ने घरेलू सीरीज में South Africa से हार की ली जिम्मेदारी
मेरी सफलताएं नहीं भूलनी चाहिए- कोच गंभीर
चंडीगढ़ 26 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता)दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद मुख्य कोच Gautam Gambhir को निशाने पर लिया जा रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के दौरान जब पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था तो सोशल मीडिया पर गंभीर को हटाने की मांग ने जोर पकड़ा था। इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका से हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिम्मेदारी सबसे पहले मुझ पर आती है।
Gautam Gambhir ने कहा- किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दिया जा सकता। जिम्मेदारी सभी की है और शुरुआत मुझसे होती है। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा।
मेरे भविष्य का फैसला BCCI करेगा। यह मत भूलिए कि मैंने ही इंग्लैंड में नतीजे दिए। मैं ही चैंपियन ट्रॉफी जिताने वाला कोच था।
गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की हार मिली। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ टीम पिछले 13 महीनों में दूसरी बार घर में ही क्लीन स्वीप हो गई है।गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने 18 में से 10 टेस्ट हारे हैं। इनमें पिछले साल न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को घर में 3-0 और अब साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया। गंभीर को जुलाई 2024 में भारत का हेड कोच बनाया गया। उनकी कोचिंग में भारत को पिछले 13 महीन में अपने घर में दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।
टीम में लगातार बदलाव करने और टेस्ट क्रिकेट में विशेषज्ञ खिलाड़ियों की जगह ऑलराउंडर्स पर ज्यादा भरोसा करने के लिए गंभीर की आलोचना हो रही है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















