
G7 Summit में आज Modi-Trump की द्विपक्षीय बैठक आज
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली मीटिंग
चंडीगढ, 17 जून, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज फ्रांस में मुलाकात होनी है। ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) सम्मेलन के इतर होने वाली इस बैठक पर भारत-अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें रहेंगी। दरअसल, दोनों ही नेता फरवरी 2025 में मुलाकात के करीब 16 महीने बाद अब बैठक करने वाले हैं। पिछली बैठक के बाद से अब तक दोनों ही देशों के रिश्तों से लेकर वैश्विक स्तर पर भी कई चीजों में बड़ा बदलाव आया है। modi and trump meeting strait of hormuz could
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली मीटिंग
पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच यह पहली द्विपक्षीय बैठक है। यानी दोनों ग्लोबल लीडर्स के बीच ये मीटिंग पूरे 16 महीने बाद हो रही है। इस बैठक में जिन 4 मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस रहने वाला है, वह हैं… पश्चिम एशिया संकट, होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिका से ऊर्जा आयात और व्यापार समझौता। दरअसल, भारत और अमेरिका लंबे समय की ऊर्जा साझेदारी के लिए उत्सुक हैं। व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और अगले कुछ हफ्तों में इस पर काम पूरा हो जाना चाहिए।























