
Food Safety Rules: जंग लगा चाकू इस्तेमाल किया तो होगी कड़ी कार्रवाई-FSSAI, FSSAI का बड़ा एक्शन!
होटल-ढाबों में जंग लगे चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त रोक
क्या हैं नए निर्देश ?
चंडीगढ, 19 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Food Safety Rules: अगर आप अक्सर होटल, रेस्टोरेंट या ढाबों में खाना खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए होटलों, रेस्टोरेंट्स और ढाबों के किचन में जंग लगे, टूटे या खराब स्थिति वाले चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। fssai has directed food business operators to use food grade and rust resistant knives
खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे चाकुओं का इस्तेमाल न केवल खाने की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि उपभोक्ताओं की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए ये आदेश जारी किए गए हैं।
क्या हैं नए निर्देश?
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में की गई छापामारी में ये खुलासा हुआ कि देशभर की कई होटलों, ढाबों और फूड स्टॉल्स में जंग लगे चाकुओं का इस्तेमााल किया जा रहा है। इन छापेमारी के बाद FSSAI ने खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने किचन में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की नियमित जांच करें।
विशेष रूप से चाकू, कटर और अन्य धारदार उपकरण अच्छी स्थिति में होने चाहिए। जंग लगे, टूटे या खराब हो चुके उपकरणों को तुरंत बदलने की सलाह दी गई है। एडवाजरी में साफ शब्दों में ये कहा गया है कि अब किचन में केवल हाई क्वालिटी वाले और जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील के चाकू ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे, ताकि ग्राहक के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का कोई खिलवाड़ न होने पाए।
फूड पॉइजनिंग की आशंका
यदि जंग लगे चाकू की सफाई ठीक से नहीं की गई है, तो उससे कटे भोजन में बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
food safety rules fssai issued advisory for rusted and broken knife
पुराने और जंग लगे चाकुओं से जंग के छोटे-छोटे कण भोजन में मिल सकते हैं। लगातार ऐसे भोजन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता और इससे खाने की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।
स्वच्छता मानकों का उल्लंघन
फूड सेफ्टी विशेषज्ञों के अनुसार, जंग लगे और क्षतिग्रस्त उपकरण खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं होते। इसलिए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























