

Union Budget 2026: Finance Minister Nirmala Sitharaman, आज पेश करेंगी लगातार 9वां बजट
चंडीगढ़, 1 फरवरी,(विश्ववार्ता) :Union Budget 2026 आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इस बजट से जहां एक ओर टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है, तो वहीं दूसरी ओर मिडिल क्लास से लेकर गांव-किसान की नजरें भी केंद्र की मोदी सरकार पर टिक गईं हैं। लोकसभा की कार्यसूची के मुताबिक सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी. इस दौरान वह सरकार की अनुमानित आय और खर्च का पूरा ब्योरा सदन के सामने रखेंगी।
यूनियन बजट 2026–27 को लेकर इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) और SEMI इंडिया के अध्यक्ष अशोक चांडक ने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, ECMS, PLI, DLI, C2S और अन्य योजनाओं के तहत अच्छा काम हुआ है। Finance Minister Nirmala Sitharaman,
भारत अब सिर्फ योजना बनाने वाला देश नहीं रहा, बल्कि निवेश के लिए भरोसेमंद जगह बन रहा है. उन्होंने कहा कि अब जब यह सेक्टर काम और विस्तार के चरण में है, तो आने वाले बजट में सरकार को नीति समर्थन जारी रखना चाहिए. उद्योग की मुख्य मांगें हैं—चल रही परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन राशि समय पर मिले, आयात पर उलटे शुल्क ढांचे को सुधारा जाए ताकि उत्पादन आसान हो और PLI के फायदे को मूल्य बढ़ाने वाले काम से जोड़ा जाए। Finance Minister Nirmala Sitharaman,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























