

Life Style: इन घरेलू पत्तों के इस्तेमाल से बाल बनते है घने और मजबूत,जानें कैसे
बालों को देता है प्राकृतिक चमक
चंडीगढ,29 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) Life Style मेथी के बीजों का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी का पानी बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है? मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मज़बूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बालों में मेथी का पानी लगाने के क्या फायदे हैं। benefits of fenugreek for hair
मेथी के बीजों में लेसिथिन होता है, जो बालों को पोषण देता है और उनके विकास को बढ़ावा देता है। यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, जिससे नए बाल तेज़ी से उगते हैं।
बालों को प्राकृतिक चमक देता है Benefits of Fenugreek for Hair
मेथी का पानी बालों को गहराई से कंडीशन करता है, जिससे वे मुलायम, चमकदार और घने बनते हैं। यह बालों के रूखेपन और उलझन को भी कम करता है।
सफेद बालों की समस्या से बचाता है
मेथी एंटीऑक्सीडेंट और आयरन से भरपूर होती है, जो बालों के समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है। यह बालों के प्राकृतिक रंग को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है। Life Style
स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है Benefits of Fenugreek for Hair
मेथी का पानी स्कैल्प को नमी प्रदान करता है, जिससे रूखेपन और खुजली की समस्या दूर होती है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ बनाता है।
बालों के लिए मेथी का पानी कैसे बनाएँ?
मेथी का पानी बनाने की सामग्री
2-3 छोटे चम्मच मेथी के दाने
1 कप पानी
मेथी का पानी बनाने की विधि
मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें।
सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और पानी छान लें।
इस पानी को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें।
बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। Life Style
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























