• Latest
  • Trending
  • All

Aman Arora ने 100-125 प्रतिशत FCI रिटर्न, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को Punjab में निवेश का न्योता दिया

September 9, 2026

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए Bhagwant Maan government द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी:Harpal Singh Cheema

November 5, 2026

Bhagwant Maan government द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को UPSC और PCS की दी जाएगी मुफ्त कोचिंग 

November 5, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100

Haryana की BJP सरकार ने दिवाली से पहले किया बडा प्रशासनिक फेरबदल

November 5, 2026

IMD ने UP-बिहार से पंजाब तक 15 राज्यों के लिए बारिश और तूफान का जारी किया अलर्ट

November 5, 2026

3:30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

November 5, 2026

Punjab News: Amarjit Chawla Case में नया अपडेट, पढ़ें डिटेल्स

November 5, 2026

Punjab में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज

November 5, 2026

पंजाब: DA पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला 

November 5, 2026

Latest News: Delhi में तीन मंज़िला अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी, दो की मौत

November 5, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Wishavwarta Khabar: 11.30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

November 5, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विश्वविख्यात बल्लेबाज Virat का है आज जन्मदिन

November 5, 2026

BCCI ने किया WPL 2027 शेड्यूल का ऐलान, इन दो शहरों में होंगे मैच

November 5, 2026
Punjabi News
English News
Thursday, November 5, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Aman Arora ने 100-125 प्रतिशत FCI रिटर्न, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को Punjab में निवेश का न्योता दिया

Aman Arora has 100-125 percent FCI. Invitation to global investors to invest in Punjab with returns, fast-track approvals

by Wishav Warta Hindi Team
September 9, 2026
in पंजाब

Aman Arora ने 100-125 प्रतिशत FCI रिटर्न, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में निवेश का दिया न्योता 

* मान सरकार ने फूड प्रोसेसिंग, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आई.टी./आई.टी.ई.एस., जी.सी.सी., डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा और रोजगार-संबंधी क्षेत्रों में यूएई से निवेश का आह्वान किया

* अमन अरोड़ा ने राजपुरा के 1,100 एकड़ के एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर को यूएई निवेशकों के लिए बड़ा अवसर बताया

चंडीगढ, 09 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब को भारत के अगले बड़े और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  अमन अरोड़ा ने आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के निवेशकों और वैश्विक कारोबारियों को राज्य में निवेश करने का न्योता दिया। उन्होंने उद्योगों को राज्य की नई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 के तहत 100 प्रतिशत से 125 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों और सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। Dr. Bhim Rao Ambedkar

दुबई में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के दौरान निवेशकों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचा, कुशल युवा, अनुकूल उद्यमशीलता इकोसिस्टम, उन्नत कृषि, रणनीतिक कनेक्टिविटी और व्यापक उपभोक्ता बाजार मौजूद है, जो इसे यूएई तथा वैश्विक निवेशकों के लिए एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाता है।

यूएई स्थित निवेशकों, वैश्विक कारोबारियों और पंजाबी समुदाय को पंजाब के औद्योगिक विकास के अगले चरण का हिस्सा बनने का न्योता देते हुए  अमन अरोड़ा ने राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस नीति में विभिन्न निवेशक श्रेणियों और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए बेहतर प्रोत्साहन ढांचा उपलब्ध कराया गया है तथा पंजाब में सिंगल-विंडो प्रणाली के माध्यम से निवेशकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब के दरवाजे व्यापार के लिए खुले हैं और राज्य निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। हम चाहते हैं कि निवेशक पंजाब को केवल एक बाजार के रूप में नहीं, बल्कि विनिर्माण, फूड प्रोसेसिंग, प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स और वैश्विक स्तर के कारोबार के संचालन के लिए एक रणनीतिक साझेदार के रूप में देखें। हमारा ध्यान कारोबार करने में आसानी, त्वरित मंजूरियों, नीतिगत स्पष्टता और निवेशकों को अधिकतम सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित है।” Aman Arora has 100-125 percent FCI. Invitation to global investors to invest in Punjab with returns, fast-track approvals

इस नीति के तहत पात्र विनिर्माण इकाइयां स्थिर फिक्स्ड कैपिटल इन्वेस्टमेंट (एफ.सी.आई.) के 100 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन प्राप्त कर सकती हैं, जबकि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों तथा सीमावर्ती जिलों और कंडी क्षेत्रों में स्थित इकाइयां एफ.सी.आई. के 125 प्रतिशत तक प्रोत्साहन की पात्र हैं। यह लाभ कुल 500 करोड़ रुपये की सीमा के अधीन है। प्रमुख लाभों में पात्र एफ.सी.आई. के 20 प्रतिशत तक की पूंजी सब्सिडी (अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक), पात्र अवधि के लिए शुद्ध एस.जी.एस.टी. की 75 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति तथा लागू शर्तों के अधीन पात्र नई इकाइयों के साथ-साथ विस्तार करने वाली मौजूदा इकाइयों के लिए बिजली शुल्क में 100 प्रतिशत छूट शामिल है।

यह नीति रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ प्राथमिकता एवं उभरते क्षेत्रों में निवेश को भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत निवेशक अपने कारोबार और रोजगार योजनाओं के साथ प्रोत्साहनों को जोड़ सकते हैं। यह ढांचा न केवल नई परियोजनाओं, बल्कि मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के विस्तार और आधुनिकीकरण को भी लाभ प्रदान करता है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब फूड प्रोसेसिंग एवं कृषि, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, टेक्सटाइल, आई.टी./आई.टी.ई.एस., ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जी.सी.सी.), डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों, कौशल विकास और रोजगार-संबंधी क्षेत्रों में यूएई से निवेश आकर्षित करने के लिए उत्सुक है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि ‘इन्वेस्ट पंजाब’ राज्य की निवेशक सुविधा रणनीति का आधार है, जो नियामकीय मंजूरियों, प्रोत्साहनों और सहायता के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशक आवेदन जमा कर सकते हैं, नियामकीय सेवाओं तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं, मंजूरियों को ट्रैक कर सकते हैं, परियोजना-विशिष्ट सुविधा की मांग कर सकते हैं और निवेश से संबंधित निरंतर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इससे प्रक्रियागत देरी में काफी कमी आई है और मंजूरियों के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

अमन अरोड़ा ने कहा, “हम चाहते हैं कि दुबई में रहने वाला निवेशक पंजाब से डिजिटल रूप से जुड़ सके, लागू मंजूरियों और प्रोत्साहनों के बारे में पूरी स्पष्टता प्राप्त कर सके तथा ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से समर्पित सुविधा प्राप्त कर सके। हमारा उद्देश्य निवेश के विचार से लेकर कारोबार शुरू करने तक की पूरी यात्रा को पूर्वानुमान योग्य, पारदर्शी और निर्बाध बनाना है।”

उन्होंने कहा कि ‘इन्वेस्ट पंजाब’ कार्यालय यूएई के निवेशकों को उपयुक्त अवसरों और स्थानों की पहचान करने से लेकर मंजूरियां प्राप्त करने तथा पात्र प्रोत्साहनों का लाभ उठाने तक हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (ए.के.आई.सी.) पर राजपुरा में विकसित किए जाने वाले 1,100 एकड़ के एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर को विनिर्माण और सहायक उद्योगों के लिए एक प्रमुख अवसर के रूप में रेखांकित किया। यह परियोजना महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार यूएई के वैश्विक निवेश नेटवर्क और विनिर्माण, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, प्रौद्योगिकी तथा मानव संसाधन के क्षेत्र में पंजाब की क्षमताओं का लाभ उठाते हुए यूएई के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

Tags: Aman Arora has 100-125 percent FCI. Invitation to global investors to invest in Punjab with returnsfast-track approvalsPunjab FCI Invitation
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए Bhagwant Maan government द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी:Harpal Singh Cheema

by Wishav Warta Hindi Team
November 5, 2026
0

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए Bhagwant Maan government द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं...

Bhagwant Maan government द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को UPSC और PCS की दी जाएगी मुफ्त कोचिंग 

by Wishav Warta Hindi Team
November 5, 2026
0

Bhagwant Maan government द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को UPSC और PCS की दी जाएगी मुफ्त कोचिंग ...

IMD ने UP-बिहार से पंजाब तक 15 राज्यों के लिए बारिश और तूफान का जारी किया अलर्ट

by Wishav Warta Hindi Team
November 5, 2026
0

मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी किया अलर्ट पंजाब और पहाड़ी...

3:30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

by Wishav Warta Hindi Team
November 5, 2026
0

3:30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर पढिये पंजाब और दुनिया की खास खबरें चंडीगढ,...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

November 5, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 🌷Aaj ka vichar 🌷

November 5, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए Bhagwant Maan government द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी:Harpal Singh Cheema

by Wishav Warta Hindi Team
November 5, 2026
0

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए Bhagwant Maan government द्वारा बस स्टैंडों, तहसीलों, डी.सी. और एम.सी. कार्यालयों में 100 स्वयं...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA