
Punjab के इस जिले मे किसानों और पुलिस के बीच हुई बडी झड़प
बठिंडा,चंडीगढ, 18 फरवरी,(विश्ववार्ता) farmers and police भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के आह्वान पर बठिंडा में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस का घेराव करने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गांव ज्योंद के पास जब पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो हालात तनावपूर्ण हो गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बड़ी संख्या में किसानों को हिरासत में लिया। SSP के मुताबिक, पुलिस हालात को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही है।
इस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने रामपुरा फूल के पास बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर धरना दे दिया है, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया है। पुलिस ने ट्रैफिक को गांव के रास्तों से डायवर्ट कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, सिर्फ बठिंडा में ही नहीं, बल्कि पटियाला के समाना गांव और संगरूर के शेर गांव में भी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद कई और किसानों को भी हिरासत में लिया गया। किसानों के इस आंदोलन की मुख्य मांग उनके दो साथियों, बलदेव सिंह (गांव चाओके) और शगनदीप सिंह (गांव जीओंद) की तुरंत रिहाई है, जो पिछले नौ महीनों से जेल में हैं। किसान नेताओं का कहना है कि उनके साथियों की रिहाई तक विरोध जारी रहेगा। इस बीच, पुलिस प्रशासन ने हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























