Facebook – YouTube समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध
– इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली, चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) : नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्लेटफॉर्म नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकृत नहीं थे। सरकार का कहना है कि इन कंपनियों ने पंजीकरण की अंतिम तिथि तक भी पंजीकरण नहीं कराया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
26 social media platforms including Facebook – YouTube banned
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते 28 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को देश में काम करने के लिए पंजीकरण कराने को कहा गया था। फेसबुक और यूट्यूब, ट्विटर, रेडिट और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स ने समय सीमा बीत जाने के बाद भी पंजीकरण नहीं कराया। जिसके चलते सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। नेपाल के संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि दूरसंचार प्राधिकरण ने देश में सभी अपंजीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
– Due to this, the government took a big decision























